{"_id":"62f2bc22e4e65c47223f664f","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-young-man-chandausi-news-mbd4373747165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत पर जा रहे युवक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सराय ब्राह्मम निवासी सूरज पाल(18) पुत्र जमुना सिंह सोमवार की रात करीब नौ बजे पशुओं से अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहा था। जब युवक मेरठ-बदायूं हाईवे पर सराय की पुलिया के पास पहुंचा तो सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी आसपास खेत में काम कर रहे गांव के लेखराज व पोरस सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोड़ा था।