फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Under suspicious circumstances, the dead body of the young man was found hanging in the room

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कमरे में लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances, the dead body of the young man was found hanging in the room
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव में युवक का शव कमरे में छत के पंखे से रस्सी में लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 35 वर्षीय युवक शुक्रवार की रात कमरे में सोया था। परिजन अन्य कमरे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह देर तक युवक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी ने जाकर देखा। कमरे का नजारा देखकर पत्नी की चीख निकल गई। युवक का शव कमरे में लगे कुंडे में रस्सी से लटका था। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन शव फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। इनमें दो पुत्र व एक पुत्री है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed