{"_id":"63416da6fd9e0d244379d372","slug":"uncontrolled-tempo-collided-with-divider-in-sambhal-elderly-farmer-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकरा पलटा, बुजुर्ग किसान की मौत, तीन छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकरा पलटा, बुजुर्ग किसान की मौत, तीन छात्राएं घायल
Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी (संभल)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
सार
गांव निवासी पंकज कुमार गुप्ता कुमार ने बताया कि महावीर सिंह एवं पत्नी भूरी देवी ने छोटे भाई की दो बेटियों को गोद ले रखा था। एक बेटी की शादी कर दी थी तथा दूसरी बेटी अभी छोटी है। उनकी आंख में मोतियाबिंद की दिक्कत थी। वह घर से आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टैंपो व मृतक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं मेरठ स्टेट हाईवे पर जुनावई में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर टेंपो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई तथा तीन छात्राएं चोटिल हो गई। छात्राओं का सीएचसी में उपचार कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे पर टेंपो सहसवान से गुन्नौर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे जुनावई में पेट्रोप पंप के पास पहुंचने पर टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो में सवार गांव मड़कावली निवासी किसान महावीर सिंह (55), जुनावई जनता इंटर कॉलेज की छात्राएं घायल हो गईं। टेंपो पलटने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो चालक सकुशल बच गया और वह मौके से फरार हो गया। घायलों को पहले उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तथा गंभीर रूप से घायल किसान महावीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ ले जाते समय अतरौली के हालत गंभीर दिखाई देने पर परिजनों ने वहां निजी चिकित्सक को उपचार के लिए दिखाया। अतरौली में चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
आंखों के ऑपरेशन के लिए अलीगढ़ जा रहा था बुजुर्ग
गांव के ही शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता कुमार ने बताया कि महावीर सिंह एवं पत्नी भूरी देवी ने छोटे भाई की दो बेटियों को गोद ले रखा था। एक बेटी की शादी कर दी थी तथा दूसरी बेटी अभी छोटी है। उनकी आंख में मोतियाबिंद की दिक्कत थी। वह घर से आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई।