फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled canter overturned on the middle road to save the vehicle, traffic affected for four hours

वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ कैंटर बीच मार्ग पर पलटा, चार घंटे तक यातायात प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled canter overturned on the middle road to save the vehicle, traffic affected for four hours
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग स्थित गांव शकरपुर के नजदीक कैंटर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे सड़क पर वाहनों का अवागमन बंद हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कैंटर चालक कैंटर को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यातायात पुलिस ने क्रेन व जेसीबी की मदद से बमुश्किल कैंटर को सड़क किनारे कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पांच बजे करीब गंवा की ओर से आ रहा कैंटर शकरपुर के नजदीक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और पलट गया। कैंटर बीच मार्ग पर पलटने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस भी मौके पहुंच गई और जेसीबी की मदद से कैंटर को सीधा कराने की कोशिश की। लेकिन भारी वजन होने के चलते कैंटर टस से मस नहीं हुआ। पुलिस ने तीन जेसीबी और एक क्रेन मशीन मंगवाई। तब जाकर कैंटर को सीधा कराया और बीच मार्ग से हटवाया। इस दौरान करीब चार घंटे तक मार्ग पर आवागमन बंद होने से संभल-गंवा मार्ग के दोनों ओर करीब आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। वहीं दूसरी ओर कैला देवी व हयातनगर थाने के बॉर्डर पर गांव हाजीपुर के नजदीक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से मिट्टी से भरी ट्राली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। ट्राली पलटने से करीब घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed