फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ultrasound service has been stalled in the district hospital for 34 days.

Sambhal News: जिला अस्पताल में 34 दिन से अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेवा ठप, भटक रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound service has been stalled in the district hospital for 34 days.
संभल। जिला अस्पताल में 34 दिन से अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। सोमवार को उनको लौटना था लेकिन वह नहीं लौट सके। अब सवाल है कि स्वास्थ्य विभाग वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

जिलेभर के मरीज भटककर लौट रहे हैं। निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 500 से 600 रुपये लिए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह चुनौती है।
दरअसल, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निर्मल सिंह सात अप्रैल से मेडिकल अवकाश पर हैं। एक माह बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो वह सोमवार को भी नहीं लौटे। उन्होंने अपने अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। अब वैकल्पिक व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के पास है नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से मरीज हर दिन परेशान होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़े के मुताबिक हर दिन जिला अस्पताल में 50 मरीज ऐसे पहुंचते हैं जिनका अल्ट्रासाउंड होता है। इसमें चोटिल, गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है। सबसे ज्यादा परेशान उन मरीजों को है जो जिले के दूर-दराज इलाके से जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती लेकिन एक्स-रे कराने मुरादाबाद जाना पड़ेगा
रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पद पर लंबे समय बाद तैनाती हुई थी। इससे तमाम मरीजों को लाभ मिला। अल्ट्रासाउंड के साथ एक्स-रे भी हो सके लेकिन अब 34 दिन से एक्स-रे भी नहीं हो पा रहे हैं। यदि कोई हड्डी टूटा मरीज पहुंच रहा है तो उसको उपचार देने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ तो हैं लेकिन एक्स-रे की रिपोर्ट देने वाले वाले चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अब मरीजों को एक्स-रे के लिए मुरादाबाद रेफर किया जा रहा है। इससे मरीजों के लिए असुविधा बढ़ी है।

0000
रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल अवकाश पर हैं। उनकी सेहत ठीक नहीं है इसलिए अवकाश बढ़ा दिया है। अब पत्राचार कर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था हो जाएगी। जिससे मरीजों को राहत मिल सके।
-डॉ. राजेंद्र सैनी, सीएमएस, जिला अस्पताल संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed