फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two young boy shoot to mahant

संपत्ति के विवाद में महंत को मारी गोली, दो पर रिपोर्ट

Fri, 19 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 19 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
two young boy shoot to mahant
प्रतीकात्मक तस्वीर
आश्रम की संपत्ति के विवाद में बुधवार रात महंत लाइट गिरि को गोली मार दी गई। वारदात के वक्त वह दैनिक क्रिया (शौच) के लिए जंगल गए थे। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


महंत की चीख सुनकर शिष्य पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सीएचसी से मुरादाबाद ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


ग्राम करकौरा स्थित श्रीहाथीराम बाबा आश्रम के महंत लाइट गिरि, शिष्य सोमवीर गिरि बुधवार रात शौच के लिए जंगल गए थे। आरोप है कि, इसी दौरान गांव करकौरा निवासी दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली महंत की पीठ में लगी। गोली लगने के बाद वहीं गिर पड़े। महंत की चीख सुनकर एक अन्य शिष्य हरपाल गिरि मौके पर पहुंचा तो आरोपी फायर करते हुए भाग निकले। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में निजी वाहन से महंत को सीएचसी रजपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने घायल महंत को प्राथमिक उपचार देने के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

क्या है विवाद
पीड़ित महंत के अनुसार आश्रम के पास लाखों रुपये की जमीन और बाग है। इस भूमि पर उपरोक्त लोग कब्जा करना चाहते हैं। उसमें आरोपी आए दिन पेड़ों का कटान करते रहते थे। इसको लेकर कई बार उनसे विवाद भी हुआ है।


पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे हौसले बढ़े तो बुधवार रात महंत को गोली मार दी। इस संबंध में एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि महंत को गोली लगी है। पीड़ित की तहरीर पर गांव के भगवान सिंह पुत्र गेंदनलाल और छत्तर सिंह पुत्र बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed