फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two transformers burnt to dark in 100 homes in a month

दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव देवापुर के 100 घरों में अंधेरा, विभाग पर सुध न लेने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two transformers burnt to dark in 100 homes in a month
संभल/पवांसा। एक महीने से 100 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। गांव के दो ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के बाद बदले नहीं गए। जबकि ग्रामीणों की ओर से कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के बारे में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अफसरों की कार्यप्रणाली से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जाहिए करते हुए प्रदर्शन ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गर्मी में पिछली एक माह से परेशान चंदौसी डिविजन के गांव देवापुर के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से गांव के 100 घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं है। क्योंकि गांव के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं और उन्हें बदला नहीं गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। हर दिन टाल मटोल कर देते हैं। विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादा मुश्किल बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने की बात कहने पर निजी कर्मचारी रुपयों की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि गांव के दो ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब पड़े हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। रात के अंधेरे में पशुओं की रखवाली करनी पड़ती है। ग्रामीणों को डर रहता है कि चोर पशु चोरी करना न ले जाएं। प्रदर्शन के दौरान राम सिंह, पूरन सिंह, आनंदपाल, योगेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, रूप सिंह, मुरली लाल, चोखे लाल, रमेश सिंह, राजवीर, ध्यान सिंह, मलखान सिंह, अमित कुमार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed