{"_id":"61560ed38ebc3e61e77de72d","slug":"two-students-fight-one-student-accuses-teachers-of-beating-sambhal-news-mbd4045497200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों में हुई मारपीट, एक छात्र ने शिक्षकों पर लगाया पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों में हुई मारपीट, एक छात्र ने शिक्षकों पर लगाया पिटाई का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में दो छात्रों में आपस में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पर स्कूल के शिक्षकों ने दोनों छात्रों को डांटकर समझाया। एक छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षकों ने उसे पीटा है। सूचना पर स्कूल में पहुंचे छात्र के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद मामला रफादफा हो गया।
गुरुवार को शंकर भूषण शरण जनता इंटर कालेज में हाईस्कूल के दो छात्रों में आपस में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों छात्र आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने दोनों छात्रों को डांटकर शांत कराया। मारपीट की सूचना मिलने पर एक छात्र के परिजन भी स्कूल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
छात्र शादान ने आरोप लगाया कि उसकी शिक्षकों ने पिटाई की। इस बात से छात्र के परिजन खफा नजर आए। मामला ज्यादा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्र के परिजनों केे समझा बुझाकर भेज दिया। प्रधानाचार्य से बारे में जानकारी करनी चाही तो उनका फोन बंद आया।