फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two students died after drowning in a pit in Sambhal

Sambhal: गडढे में डूबकर दो छात्रों की मौत, बकरी चराने गये थे दोनों, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 14 Jul 2023 08:41 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 08:41 PM IST
सार

छोटे बेटे ने भी बताया कि सुबहान खेत पर ही बकरी चरा रहा है। बाद में जानकारी मिली कि सुबहान गडढे में भरे पानी में डूब गया है। वह मौके पर पहुंची, तब तक कुछ लोगों ने सुबहान को गडढे से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
Two students died after drowning in a pit in Sambhal
तलाब में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के बहजोई में बारिश के पानी से भरे तालाबनुमा गडढे में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गई। छात्रों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसा नगर के मोहल्ला चितौरा के निकट हुआ।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के चितौरा रोड लाइन पार गायत्री मोहल्ले के निवासी छात्र विशाल 15 वर्ष पुत्र अजय उर्फ कालू व सुबहान उर्फ रिहान 12 वर्ष पुत्र शेर अली की घर से करीब एक किलोमीटर दूर चितौरा रोड के निकट एक खेत में बने तालाबनुमा गडढे में डूबकर मौत हो गई। मृतक छात्र सुबहान उर्फ रिहान की मां फूलबानो ने बताया कि सुबहान सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पड़ता है। सुबह को वह स्कूल गया था। स्कूल की छुटटी होने पर वह बकरी चराने लाइन के किनारे चला गया था। बाद में वह बकरी चराते हुए मोहल्ले के ही कुछ बच्चों के साथ चितौरा रोड के निकट पहुंच गया। 

विज्ञापन


छोटे बेटे ने भी बताया कि सुबहान खेत पर ही बकरी चरा रहा है। बाद में जानकारी मिली कि सुबहान गडढे में भरे पानी में डूब गया है। वह मौके पर पहुंची, तब तक कुछ लोगों ने सुबहान को गडढे से बाहर निकाल दिया था। सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि सुबहान के पिता अपने भाइयों के साथ अलीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं छात्र विशाल के परिजनों का कहना था कि विशाल सरकारी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। वह सुबहान के साथ खेलते-खेलते पानी भरे गडढे तक पहुंच गया था। बाद में विशाल के डूबने की जानकारी मिली, तो मौके पर जाकर देखा। तब तक विशाल को गडढे से बाहर निकाला जा चुका था। सरकारी अस्पताल में उपचार को लेकर गए, तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सभी की आंखें नम थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed