{"_id":"60f5cf608ebc3e6d767c83fa","slug":"two-storey-house-collapsed-during-rain-one-child-killed-three-injured-sambhal-news-mbd396311742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, एक बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, एक बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
ओबरी गांव में बारिश के दौरान गिरे मकान का बिखरा पड़ा मलबा।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। मूसलाधार बारिश के चलते दो मंजिला कच्चा मकान गिर गया। इसमें तीन बच्चे और एक महिला दब गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां एक बालक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किए जाने का आश्वासन दिया।
संभल के गांव ओबरी निवासी मोईन का दो मंजिला कच्चा मकान सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया। इसमें मोईन की पत्नी नसीमा, तीन बर्षीय बेटा हुसैन, मोईन का 10 वर्षीय भतीजा मोहम्मद आरिफ और आठ वर्षीय भतीजा मोहम्मद सादिक दब गए। इसमें मोहम्मद सादिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह सभी लोग सो रहे थे।
मोईन ने बताया कि उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। मकान की एक मंजिल के ऊपर एक कमरा बना रखा है। ईंट और गारे की चिनाई से मकान बना हुआ है। बताया कि वह रविवार की रात घर से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
घर पर पत्नी अकेली थी। इसलिए चचेरे भाई अनीस के बेटे मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सादिक को घर पर सोने के लिए बुला लिया था। सोमवार की सुबह अचानक बारिश के दौरान मकान गिर गया और मोहम्मद सादिक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ने मौका मुआयना किया है।