{"_id":"62cdd91ba217fc1e826888b7","slug":"two-sides-clashed-with-sticks-and-sticks-over-old-enmity-stone-pelting-happened-sambhal-news-mbd4344076109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़े, हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़े, हुआ पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के करछली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर पथराव किया गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गए। पथराव में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
करछली गांव निवासी रामचरन और विजेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश है। इसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से पथराव किए गए। इसमें एक पक्ष से रामचरन और उनकी पत्नी प्रेमवती और दूसरे पक्ष की ओर से विजेंद्र और उसकी दादी रामसनेही गंभीर रूप से घायल हुईं। मारपीट में घायल रामचरन ने बताया कि वह सुबह सवा नौ बजे किसी काम से जा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बताया कि कुछ महीने पहले भी आरोपियों ने मारपीट की थी। उसके द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। जबकि बात करने पर दूसरे पक्ष के विजेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक से सुबह भतीजे के साथ पशु व्यापारी से 40 हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट किए।
--
करछली गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, मारपीट करने वाले मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- रविंद्र सिंह राठी, प्रभारी, थाना कैला देवी।