फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed over quota proposal, stone pelting happened

कोटे के प्रस्ताव को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over quota proposal, stone pelting happened
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कमंगर में कोटे के प्रस्ताव को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर पथराव हुआ। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर आरोपी मौके से भाग गए। पथराव में दो महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव लहरा कमंगर निवासी कोटे की प्रत्याशी रूकसाना का आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा फर्जी तरीके से कोटे का प्रस्ताव पंचायत सचिवालय में कराया जा रहा था।आरोप है कि इसका विरोध किया तो ग्राम प्रधान के समर्थक लाठी डंडे लेकर आ गए हमला शुरू कर दिया। साथ ही पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष की ओर से दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष अंसार का आरोप है कि राशन डीलर के प्रस्ताव होना था। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं थी। इसलिए ग्राम पंचायत सचिव नवनीत कुमार मिश्रा ने राशन डीलर के प्रस्ताव की तिथि खारिज कर दी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क उठे। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में दोनों पक्षों के जरीसा, मेहराब जहां, रजब अली, अंसार, सलमान, मोबिन, अजमत अली, साजिद व फरद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां जरीसा और मेहराब जहां की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

--------------------------
राशन डीलर के प्रस्ताव को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार सोलंकी, हयातनगर थाना प्रभारी
------------------------
गांव लहरा कंमगर में कोटे का प्रस्ताव होना था। पुलिस बल न होने के चलते कोटे के प्रस्ताव की तिथि को बढ़ा दिया गया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
अनिल कुमार त्रिपाठी एडीओ कोऑपरेटिव/ कोटे के प्रस्ताव के पर्यवेक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed