फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two schools running without recognition sealed

Sambhal News: बिना मान्यता चल रहे दो विद्यालय सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two schools running without recognition sealed
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद सील कर दिया।
गांव फत्तेपुर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने सील कर दिया। बाईओ ने सोमवार को फत्तेपुर गांव के एसडीपी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया, जहां विद्यालय बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित मिला। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के लगभग 150 छात्र छात्राओं का नामांकन मिला।
इसके बाद बीईओ ने गांव के घर में संचालित एक अन्य स्कूल पर छापा मारा। स्कूल का कोई नाम नहीं दर्ज नहीं है। न ही उसका पंजीकरण था। कक्षा एक से आठ तक उसमें 50 बच्चों के नाम रजिस्टर में दर्ज कर रखे थे। वहां मौजूद रजिस्टर में बीईओ को स्कूल का कोई नाम नहीं मिला। उन्होंने बच्चों की छुट्टी कराकर दोनों स्कूलों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया है। भविष्य में कक्षाओं का संचालन करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

- विकासखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो विद्यालयों को सील किया गया है। विकासखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। इन विद्यालयों के बच्चों को मान्यता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों में पंजीकरण कराया जाएगा। - देवेंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article