{"_id":"6a70fd4384ec1d22d4041693","slug":"two-prd-personnel-seriously-injured-in-high-speed-bike-collision-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131522-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो पीआरडी जवान गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो पीआरडी जवान गंभीर घायल
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी के पास मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहे दो पीआरडी जवान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का उपचार जारी है।
गांव भोजपुर निवासी जय नारायण (44) पुत्र मुकुट सिंह अपने साथी चरन सिंह के साथ धनारी थाने में ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। चरन सिंह धनारी थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद के निवासी बताए गए हैं। दोनों जब गांव सिरोरा काजी के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों पीआरडी जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल जवानों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। थाना धनारी प्रभारी नरेश पाल ने बताया की होमगार्ड ड्यूटी के लिए आ रहे थे रास्ते में बाइक टकराने से घायल हो गए हैं हालात सामान्य बताई जा रही है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद