फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two person dies in road accident

ससुराल से गमी की होली मिलकर लौट रहे दो साढू की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
two person dies in road accident
चंदौसी(संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव कैथल-आटा मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। इसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेजे और परिजनों को सूचना दी। हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों लोग गमी की होली मिलकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के गांव गंज निवासी रिंकू (30) और बदायूं के थाना रूदायन अंतर्गत गांव ईखेड़ा निवासी हरि सिंह (32) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों लोग बदायूं के बिल्सी स्थित ससुराल से लौट रहे थे। जैसे ही बनियाठेर क्षेत्र के गांव कैथल व गांव आटा मार्ग पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे गांव आटा निवासी रिंकू के रिश्तेदार देवेंद्र ने बताया कि रिंकू और हरि सिंह सगे साढ़ू थे। बिल्सी अपनी ससुराल गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। देर रात तक मृतकों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed