फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two person death in road accident in sambhal

बाइक सवार बैलगाड़ी से टकराए, बुजुर्ग समेत दो की मौत, महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
two person death in road accident in sambhal
गवां/संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-गवां मार्ग पर शुगर मिल के पास बाइक सवार तीन लोग बैलगाड़ी से टकरा गए। इसमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने उपचार को जाते समय दम तोड़ा। वहीं बाइक पर ही सवार महिला घायल हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। लोेगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब तीन बजे रजपुरा-गवां मार्ग स्थित शुगर मिल के नजदीक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकरा गए। इसमें गांव सिंघौली पूर्वी निवासी भूदेव उर्फ कररु (70) पुत्र वेदराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि नेकपाल (35) पुत्र जग्गू ने उपचार को जाते समय दम तोड़ा। जबकि बाइक पर ही सवार महिला संतोषी देवी पत्नी घलेंद्र को चोट आई है। यह हादसा उस समय हुआ जब यह बाइक सवार तीनों लोग थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज से एक रिश्तेदार की गमी से लौट रहे थे। जैसे ही शुगर मिल के नजदीक पहुंचे तो संपर्क मार्ग से बैलगाड़ी मुख्य मार्ग पर अचानक आ गई।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे में दम तोड़ने वाले दोनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed