{"_id":"60413bf68ebc3ecc5f0d0752","slug":"two-person-arrest-with-cattle-meat-sambhal-news-mbd3817938163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु मांस के साथ दो पकड़े, तीन भागे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशु मांस के साथ दो पकड़े, तीन भागे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने गोवंशीय मांस के साथ दो आरोपी पकड़े हैं। जबकि तीन आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। गुरुवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि तुर्तीपुर इल्हा के नजदीक दारिया खां की मजार के पास पांच लोग मांस लिए हुए खड़े हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के खग्गु सराय निवासी नसीम, रूकनुद्दीन सराय निवासी फकरे आलम के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए आरोपियों में दीपा सराय निवासी सलीम, रूकनुद्दीन सराय निवासी शब्बू और असमोली के गांव मनोटा निवासी चौचा का शामिल होना बताया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 किलोग्राम गोवंशीय पशु का मांस व अवशेष बरामद किया। आरोपियों पर उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।