Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two people die in road accident

Sambhal News: सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
रजपुरा। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात गवां-बबराला मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया था। घायल अवस्था में सीएचसी भर्ती कराया। जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव जहानपुर की मढ़ैया निवासी सौरभ अपने ममेरे भाई संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे वे गवां-बबराला मार्ग पर कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जाकर गिरे। उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से रजपुरा सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यह दोनों भाई किसी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। भैया दूज से एक दिन पहले हुए हादसे में दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed