फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two parties face off over love marriage - pelt stones at each other

Sambhal News: प्रेम विवाह को लेकर दो पक्ष आमने सामने- एक दूसरे पर पत्थरबाजी की

Tue, 04 Nov 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 04 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two parties face off over love marriage - pelt stones at each other
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी में प्रेम विवाह कर गांव पहुंचे प्रेमी युगल को देखकर युवती के मायके वालों ने विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ा तो ससुराल और मायके पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों के 12 लोगों को नामजद करते हुए 14 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

तैनात दरोगा रोहित मलिक ने रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट में कका है कि वह सोमवार को गश्त पर थे। इसी दौरान ओबरी में दो पक्षों के द्वारा बवाल करने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव कर रहे थे और लाठी-डंडे से हमलावर थे। दरोगा ने बताया कि एक पक्ष की युवती ने चार महीने पहले पड़ोसी युवक से प्रेम विवाह कर लिया था और कहीं जाकर रहने लगी थी। रविवार को वह अपने पति के साथ ससुराल पहुंची तो उसके मायके वाले एकत्र हो गए और इसी विरोध में दोनों पक्षाें में मारपीट व पथराव किया। सोमवार को भी दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर पथराव किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के शमीम, अजीम, आजम, अजहर, अरजान व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के यासीन, रहीश, अकबर, शफी, खुर्शीद, तकी, कादिर व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed