फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two out of the four who took a bath in the Ganges river flowed

मुंडन संस्कार में गए दो छात्रों समेत चार लोग गंगा में बहे, दो लोगों को बचाया, छात्रों की तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two out of the four who took a bath in the Ganges river flowed
संभल। मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो छात्रों समेत चार लोग रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगाघाट पर बह गए। दो लोगों को रस्सी फेंक कर बचा लिया गया, जबकि दोनों छात्रों का कोई पता नहीं चला। स्थानीय गोताखोरों को छात्रों की तलाश में लगाया गया है। पीएसी जलवाहिनी टीम को भी छात्रों की तलाश के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी मोरध्वज के बेटे कुनाल का बुधवार को मुंडन संस्कार होना था। परिजन मुंडन संस्कार के लिए दोपहर 12 बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगाघाट पर गए थे। साथ में काफी रिश्तेदार और गांव के लोग भी थे। भंडारा किया जा रहा था। कुछ लोग दोपहर ढाई बजे गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान मोरध्वज का भतीजा मुनेंद्र (17) पुत्र किशन यादव, गांव का विशाल (18) पुत्र अमरीश, दुर्गेश और कौशल डूबने लगे। अन्य लोगों ने चारों लोगों को डूबते हुए देखा तो रस्सी फेंकी। दुर्गेश और कौशल रस्सी पकड़कर बाहर आ गए लेकिन मुनेंद्र और विशाल बह गए। परिजनों ने तीन बजे करीब पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर रजपुरा थाना पुलिस पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई, देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। मुनेंद्र 10वीं कक्षा और विशाल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। मोरध्वज ने बताया कि भंडारा किया जाना था। इसलिए गांव से छह ट्रैक्टर-ट्राली, दो कार और कई बाइकों से लोग सवार होकर गंगाघाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed