{"_id":"69406ff69ba29d00590bbcc9","slug":"two-motorcycles-collided-due-to-fog-five-people-were-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-130090-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कोहरे के चलते दो बाइकें भिड़ीं, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कोहरे के चलते दो बाइकें भिड़ीं, पांच घायल
Tue, 16 Dec 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। कोहरे के चलते दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार गांव बहापुरपटटी निवासी आकाश व मंजू समेत दूसरी बाइक पर सवार आशीष, नंदिनी व गुड़िया घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में आकाश समेत आशीष व नंदिनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव नरौदा-मैथरा मार्ग पर हुआ। परिजनों के मुताबिक सोमवार को आकाश अपनी मां मंजू के साथ सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने जा रहा था। वहीं, आशीष अपने साथ नंदिनी व गुड़िया को बाइक पर बैठाकर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में कोहरे के कारण दोनों की बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं।