फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two miscreants of the gang who robbed the painter were arrested after the encounter, three managed to escape

पेंटर के साथ लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तीन भागने में कामयाब हुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of the gang who robbed the painter were arrested after the encounter, three managed to escape
संभल। निजी विश्वविद्यालय के पेंटर ने बाइक, नकदी व मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों बदमाशों को टांग में गोली लगी है जबकि बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हुआ है। तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। लूटी गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। भागे हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कॉबिंग की लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक ने देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी निवासी विष्णु पुत्र चंद्रपाल सिंह 31 मार्च की देर रात मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। गांव ढाकशहीद व गुमसानी गांव के बीच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था और बाइक, पांच हजार रुपये की नकदी लूट व मोबाइल की लूट की थी। पुलिस को पीड़ित ने लूट की सूचना दी थी लेकिन वह उस समय नशे की हालत में था। पुलिस ने घटना संदिग्ध मानी लेकिन जांच पड़ताल की तो घटना लूट की ही सामने आई। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। बुधवार को असमोली पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संभल-जोया मार्ग स्थित मवई डोल के नजदीक बाइकों पर पांच लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों की टांग में गोली लगी। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बदमाशों की फायरिंग के दौरान असमोली थाने में तैनात सिपाही राजूपाल घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना अंतर्गत कालाझंडा गांव निवासी विपिन और विकास के रूप में कराई। वहीं भागे हुए आरोपियों में असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी कृष्ण, दीपक और जीवन बताए। घायल बदमाशों और पुलिस कर्मी को पुलिस की टीम ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कॉबिंग की। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि 31 मार्च को हुई लूट के बाद से ही पुलिस छानबीन कर रही थी। बदमाशों के इस गिरोह पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। भागे हुए बदमाश भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। लूट की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल बदमाशों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed