फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two members of Dhanvarsha gang arrested

Sambhal News: धनवर्षा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, जल्द अमीर बनने के लिए गिरोह के साथ जुड़े थे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two members of Dhanvarsha gang arrested
धनारी(संभल)। धनवर्षा गिरोह के दो सदस्य धनारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल में धनवर्षा गिरोह के साथ व्हाट्स एप पर वीडियो का आदान प्रदान मिला है। साथ ही आरोपियों ने कबूल किया है कि वह जल्द ही अमीर बनने के लालच में इस गिरोह के साथ जुड़े थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बहजोई सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जिला फिरोजाबाद के थाना मठसेना अंतर्गत गांव बालचंदपुर निवासी विनय और टूंडला थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी प्रमोद है। आरोपियों के कब्जे से जो मोबाइल मिले हैं उसमें गिरोह के साथ वीडियो का आदान प्रदान मिला है। आरोपी विनय ने बताया है कि वह हेयर कटिंग सैलून चलाता है और प्रमोद ने बताया है कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने और जल्दी ही अमीर बनने के लालच में गिरेाह के साथ जुड़ने की बात कही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। आगे की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

000000000
18 आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस
आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को धनवर्षा गिरोह ने शिकार बनाया है। पुलिस ने इस मामले के खुलासे के बाद 18 आरोपियों को जेल भेजा है। इसमें संभल जिले के अलावा दूसरे जिले के आरोपी भी शामिल हैं। यह गिरोह ऐसे परिवारों को ही निशाना बनाता था जो बेहद कमजोर होते थे। उनको तांत्रिक क्रिया कर धनवर्षा का लालच देकर कुछ रुपये भी दिए जाते थे। इसके बाद युवतियों का शोषण करते थे और वीडियो बनाते थे। धनारी निवासी राजपाल ने इस गिरोह का राजफाश किया था। राजपाल को भी झांसे में लेकर अगवा कर लिया था। वह किसी तरह भाग कर गांव आया और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई। तब गिरोह का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
धनवर्षा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
आलोक कुमार सिद्धू, सीओ, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed