फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two man dead in accident

प्लाईवुड से भरे दो ट्रक भिड़े दो की मौत, सवा घंटे जाम

Mon, 22 Aug 2016 01:40 AM IST
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
two man dead in accident
una accident - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तड़के दो ट्रकों की भीषण टक्कर में आगरा निवासी ट्रक स्वामी और ट्रक पर सवार हाथरस के एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हो गए। प्लाईवुड से भरे दोनों ट्रक रुद्रपुर से हैदराबाद जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक दूसरे में गुंथे ट्रकों को जेसीबी और क्रेन से अलग करना पड़ा। गैस कटर के सहारे मृतक और घायल निकाले गए। हादसे के बाद हाईवे पर सवा घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

  
बहजोई में नेशनल हाईवे पर रविवार को तड़के करीब चार बजे गांव बमनेटा के निकट प्लाईवुड सेे भरे ट्रक ने सड़क पर पंचर हुए खड़े दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे तेज धमाका हुआ। जिसे सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। अगले ट्रक के आसपास चार घायल पड़े थे।
विज्ञापन


पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह से दूसरे ट्रक में धंस गया था। क्षतिग्रस्त केबिन मेें स्टेयरिंग के बीच फंसा ट्रक का चालक चीख-पुकार मचा रहा था। क्लीनर की जगह सो रहे ट्रक स्वामी बलविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी थाना सिकंदरा, मोहल्ला गोविंद ग्रीन सिटी आगरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टाटा मैक्स वाहन में डालकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में रिंकू पुत्र जयवीर निवासी अलीगढ़, रामरत पुत्र मलखान सिंह गांव दौजी जिला आगरा, रतिपाल पुत्र मुकुंदराम निवासी बीरमपुर, थाना फतेउरा जिला फर्रुखाबाद और राजू पुत्र वीरकिशोर निवासी गांव भगना जिला हाथरस को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में राजू की भी मौत हो गई। 

 सुबह करीब पौने सात बजे गैस कटर व अन्य उपकरणों की मदद से पीछे वाले ट्रक के केबिन के स्टेयरिंग में फंसे चालक ज्वाला सिंह पुत्र राजाराम निवासी हिंडोन सिटी, राजस्थान को बड़ी मशक्कत से निकाला गया। सुबह करीब पौने आठ बजे क्लीनर साइड में दबे आगरा निवासी ट्रक स्वामी सरदार बलविंदर सिंह को निकाल कर सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जेसीबी व दो क्रेनों की मदद से दोनों ट्रकों को विपरीत दिशा में खींचकर अलग किया गया तो वे बीच सड़क पर आ गए और इससे हाईवे बिल्कुल बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सवा घंटे बाद जब जेसीबी व क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक मौके से हटाए गए, तब कहीं जाकर राजमार्ग खुला और वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed