फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two Kanwariyas died due to the collision of an unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two Kanwariyas died due to the collision of an unknown vehicle
संभल/चंदौसी। हरिद्वार कांवड़ लेने गए दो कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों हादसे रविवार देर रात अलग-अलग जगह हुए हैं। एक हादसा थाना रजपुरा के गांव रानीगंज और दूसरा हादसा बिजनौर जिले नजीबाबाद में हुआ।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग निवासी विवेक (30) गांव के ही कपिल, ऋषिपाल और लकी के साथ रविवार शाम हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। चारों कांवड़िया दो बाइकों पर सवार थे। विवेक कपिल आगे चल रहे थे, जबकि ऋषिपाल और लकी उनके काफी पीछे चल रहे थे। बिजनौर जिले में नजीबाबाद के निकट विवेक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे विवेक और कपिल घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर विवेक को मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कपिल का उपचार जारी है।
विज्ञापन

वहीं जिला बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव डकारपुख्ता निवासी सूरजपाल (45) काफी समय से अपनी बहन के यहां थाना रजपुरा के गांव रानीगंज में रह रहे थे और वह अविवाहित भी थे। छह दिन पूर्व गांव रानीगंज के ग्रामीणों के साथ सूरजपाल भी हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गए थे। हरिद्वार से जल लेकर रविवार को रानीगंज आए थे। रविवार की रात्रि में कांवड़ लेकर बहजोई थाना क्षेत्र के सादात बाड़ी मंदिर पर पर अपने भांजे मनवीर के साथ जा रहे थे। कांवड़ मनवीर ले जा रहा था, सूरजपाल पीछे रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर उर्फ मनिहार नगला के पास रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कांवड़िये सूरजपाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर पार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों ने भांजे को हादसे की सूचना दी। हादसे की बात सुनकर सभी कावड़िये रुक गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जुनावई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed