फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two injured in police encounter

जिले की टॉप टेन सूची में शामिल बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
two injured in police encounter
असमोली पुलिस और बदमाशों के बीच हुइ मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करते एएसपी आलोक कुमार जायसव? - फोटो : SAMBHAL
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर को जाने वाले मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर तिराहे पर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी दो थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश में कॉबिंग की गई। बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे असमोली थानाध्यक्ष रणवीर सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान असमोली शुगर मिल की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। जिसको रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें थाने में तैनात पुलिस कर्मी शेखर यादव घायल हो गया। पुलिस कर्मी को बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

घायल बदमाश ने अपनी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी वकील अहमद के रूप में कराई। इसी दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है और सक्रिय गोतस्कर है। थानाध्यक्ष ने घायल बदमाश और सिपाही को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मुठभेड़ की सूचना आला अधिकारियों को हुई तो अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह संभल कोतवाली और नखासा थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भागे हुए बदमाश की तलाश में कॉबिंग कराई। देर रात तक हुई कॉबिंग के बाद भी बदमाश हाथ नहीं आ सका।

मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। सक्रिय गोतस्कर भी है। असमोली पुलिस से गश्त के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें एक सिपाही को बदमाशों की गोली लगी। जवाबी फायरिंग में बदमाश को भी गोली लगी है। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल भर्ती कराया है।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed