फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two friends suicides within nine hours in Rajpura of Sambhal

Sambhal: नौ घंटे में दो दोस्तों ने दी जान, परिजन नहीं बता पाए कारण, बिना पुलिस कार्रवाई किया अंतिम संस्कार

Mon, 26 Sep 2022 09:31 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 26 Sep 2022 09:31 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि घर या कॉलेज में कोई परेशानी नहीं थी। इसके बाद भी छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बैग या आसपास सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एक ही कॉलेज के दो छात्रों की मौत से आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Two friends suicides within nine hours in Rajpura of Sambhal
लापता युवक का मिला शव - फोटो : Social Media

विस्तार

गवां के जुगलकिशोर इंटर कॉलेज कक्षा 11 और नौ में पढ़ने वाले दो दोस्तों ने नौ घंटे के भीतर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन दोनों की आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे। बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ के 14 वर्षीय छात्र का शव घर के बाहर बनी पशुशाला में रविवार की रात करीब आठ बजे फंदे से लटका मिला। उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दूसरे गांव में उसके दोस्त 17 वर्षीय 11वीं के छात्र का शव घर के बाहर शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। दोनों छात्र गवां के इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आशंका है कि कक्षा नौ के छात्र की मौत से आहत हुए 11वीं के छात्र ने भी फंदे से लटक कर जान दी है। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं का छात्र आर्मी की तैयारी कर रहा था

सुबह चार बजे नियमित छात्र दौड़ लगाने के लिए जाता था। शव भी उसी रास्ते पर लटका मिला है जहां छात्र दौड़ लगाने जाता था। सुबह ग्रामीणों ने छात्र के पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि छात्र को कोई परेशानी भी नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उसने जान दे दी।

कक्षा नौ का छात्र पढ़ने में था तेज

परिजनों का कहना है कि घर या कॉलेज में कोई परेशानी नहीं थी। इसके बाद भी छात्र ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बैग या आसपास कोई ऐसा पत्र नहीं मिला है। जिसमें मरने का कारण लिखा हो। एक ही कॉलेज के दो छात्रों की मौत से आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed