फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two friends died after being hit by a train in Chandausi

चंदौसी में ट्रेन से कटकर दो दोस्तों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two friends died after being hit by a train in Chandausi
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के पास अलीगढ़-चंदौसी रेल मार्ग पर बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। एक व्यक्ति का घटना स्थल पर केवल एक ही पैर मिला। दूसरे पैर को काफी खोजा गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मौलागढ़ निवासी तेजभान उर्फ मुन्नी लाल (42) खेती किसानी करते थे जबकि केदार सिंह (41) राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। दोनों दोस्त थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे दोनों घूमने निकले थे। देर रात तक वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी खोजबीन की, मगर दोनों का पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव तेजभान व केदार के होने पर परिजन विलाप करने लगे।
विज्ञापन

हादसे में तेजभान के दोनों पैर कटे थे लेकिन घटना स्थल पर मात्र एक पैर था। दूसरा पैर काफी दूर तक ढूंढा, मगर कोई सफलता नहीं मिली। केदार के सिर में चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि तेजभान व केदार की ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तेजभान खेती किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी गुड्डो, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया। जबकि केदार राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। वह अपने पीछे पत्नी कमलेश, तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गया है।

टूट गए दो परिवार
तेजभान और केदार सिंह की हादसे में हुई मौत के बाद दोनों का परिवार टूट गया है। केदार पर चार संतानें हैं, जिसमें तीन पुत्रियां अंजू, ज्योति, नेहा शादी के योग्य हैं, जबकि सबसे छोटा पुत्र पवन 16 वर्ष का है। मृतक की पत्नी कमलेश को रोजी-रोटी के साथ-साथ पुत्रियों की शादी की चिंता सताने लगी है। वहीं तेजभान खेती-किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी गुड्डो अब पुत्र अमन व पुत्री राधा के भरण पोषण को लेकर परेशान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed