{"_id":"60f549438ebc3e6d814e82a1","slug":"two-floor-kutcha-house-collapses-due-to-heavy-rainfall-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, एक बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: बारिश के दौरान गिरा दो मंजिला कच्चा मकान, एक बालक की मौत, महिला समेत तीन घायल
Mon, 19 Jul 2021 03:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:13 PM IST
सार
संभल के ओबरी गांव में बारिश से एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर एक बालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
संभल में बारिश से गिरा कच्चा मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में मूसलाधार बारिश के चलते दो मंजिला कच्चा मकान गिर गया। इसमें तीन बच्चे और एक महिला दब गई। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किए जाने का आश्वासन दिया। संभल के गांव ओबरी निवासी मोईन का दो मंजिला कच्चा मकान सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब अचानक बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया।
इसमें मोईन की पत्नी नसीमा, तीन वर्षीय बेटा हुसैन, मोईन का 10 वर्षीय भतीजा मोहम्मद आरिफ और आठ वर्षीय भतीजा मोहम्मद सादिक दब गए। इसमें मोहम्मद सादिक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह सभी लोग सो रहे थे। मोईन ने बताया कि उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। मकान की एक मंजिल के ऊपर एक कमरा बना रखा है।
विज्ञापन
ईंट और गारे की चिनाई से मकान बना हुआ है। बताया कि वह रविवार की रात घर से बाहर गए हुए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। इसलिए चचेरे भाई अनीस के बेटे मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सादिक को घर में सोने के लिए बुला लिया था। सोमवार की सुबह अचानक बारिश के दौरान मकान गिर गया और मोहम्मद सादिक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ने मौका मुआयना किया है।
तहसीलदार करम सिंह चौहान ने बताया कि ओबरी गांव में बारिश से मकान गिरा है। मकान के मलबे में दबकर एक बालक की मौत हो गई। मौके का मुआयना किया गया है। शासन के आदेशानुसार जल्द ही पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।