{"_id":"5deeae248ebc3e87bf2387c4","slug":"two-death-in-road-accident-in-sambhal-chandausi-chandausi-news-mbd3322717144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर दादी-पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर दादी-पोते की मौत
विज्ञापन
जुनावई में वाहन दुर्घटना के दादी पोते की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : CHANDAUSI
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे दादी-पोते की हादसे में मौत हो गई गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से वृद्ध महिला व उसका चार वर्षीय पोता ट्रैक्टर के नीचे सड़क पर गिर गए। दोनों के ऊपर से पहिया गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव निवासी फीरोज पुत्र अता मोहम्मद के फुफेरे साले जहीर की दिनौरा गांव में मौत हो गई थी। सूचना आई तो परिजन तत्काल ही ट्रैक्टर पर बैठकर दिनौरा के लिए चल दिए। फिरोज के साथ उसकी मौसी मौलूदन (60), पत्नी नाजरा, बेटा अरकान व अहरान (4) के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर चला था। अहरान अपनी मौसेरी दादी मौलूदन की गोद में बैठा था। सोमवार को दोपहर करीब पौने बारह बजे जब फीरोज का ट्रैक्टर जुनावई के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में पाठकपुर- जुनावई लिंक मार्ग पर बबक्कर पुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक डीसीएम आ गई।
डीसीएम ने जैसे ही ट्रैक्टर को बाईपास किया तो डीसीएम ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे जोरदार झटका लगा तो वृद्धा मौलूदन व चार साल का अहरान ट्रैक्टर के नीचे गिर गए। उनके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। जिससे मौलूदन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की सांस चलती देखकर उसे उठाकर जुनावई सीएचसी ले गए लेकिन वहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुन्नौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया।