{"_id":"64e9072401d7d4a8740edc24","slug":"two-days-time-for-trial-on-in-charge-sub-registrar-warning-of-traffic-jam-on-monday-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-1673-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रभारी सब रजिस्ट्रार पर मुकदमे को दो दिन का समय, सोमवार को चक्का जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रभारी सब रजिस्ट्रार पर मुकदमे को दो दिन का समय, सोमवार को चक्का जाम की चेतावनी
Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई घटना को लेकर तहसील बार एसोसिएशन व चंदौसी बार एसोसिएशन की कोतवाली में एसडीएम व सीओ से हुई वार्ता विफल हो गई। प्रभारी सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर अधिवक्ताओं की सीओ सेे बहस हो गई। अधिवक्ताओं ने बीच में ही वार्ता छोड़ दी और बाहर आकर नारेबाजी की। तहसील बार एसोसिएशन ने प्रभारी सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय दिया है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को तहसील तिराहे पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
चंदौसी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई घटना को लेकर तहसील में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी है। शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन व चंदौसी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी चंदौसी कोतवाली पहुंचे और अधिवक्ता चिरंजीलाल की ओर से तहरीर देकर कोतवाली में प्रभारी सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इस पर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पवार ने अधिकारियों की अनुमति पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। अधिवक्ताओं ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर अधिवक्ताओं से वार्ता के लिए एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार पहुंच गए। रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले सीओ ने चिरंजीलाल की तहरीर पर जांच कराने की बात कही। इस पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। दूसरे पक्ष की तहरीर पर बिना जांच के लिए रिपोर्ट दर्ज करने, मुकदमे में चिरंजीलाल का झूठा नाम शामिल करने का आरोप लगाया।
अधिवक्ता वार्ता छोड़कर बाहर आ गए और सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ ने अधिवक्ताओं को दोबारा से वार्ता के लिए बुलाया। पर वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। तहसील बार एसोसिएशन ने चिरंजीलाल की तहरीर पर प्रभारी सब रजिस्ट्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय दिया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को तहसील तिराहे पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। वार्ता के दौरान चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव नितिन कुमार सिंह विक्की, मोहम्मद नजर कुरैशी, विनोद सिंह, तीरथराज यादव, सुनील कुमार सिंह, तहसील के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह, वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार गौड़, गजेंद्र कुमार, तथा सचिव राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रकरण को लेकर तहसील में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी है। रोजाना की तरह तहसील में अधिवक्ता गेट व अन्य स्थानों पर बैठे। तहसील आने वाले शिकायतकर्ताओं को वापस लौटा दिया गया। कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी व कर्मचारी भी खाली बैठे रहे। अधिवक्ताओं के चैंबर खाली पड़े रहे।