{"_id":"6499593e2f8f63d7e408a053","slug":"two-cow-smugglers-were-shot-in-an-encounter-with-the-police-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: पुलिस से मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: पुलिस से मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी हुआ घायल
Mon, 26 Jun 2023 02:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:54 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो गौ तस्कर मुठभेड़ में घायल हुए हैं। सिपाही और आरोपियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसके अलावा कांबिंग में गो तस्कर शरीक, सलीम, फहीम और शमी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमानी के नजदीक सोमवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें असमोली थाने में तैनात सिपाही अर्जुन घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर सैफ अली और शान को टांग में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र फोर्स के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो गौ तस्कर मुठभेड़ में घायल हुए हैं। सिपाही और आरोपियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसके अलावा कांबिंग में गो तस्कर शरीक, सलीम, फहीम और शमी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि यह गिरोह लगातार जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहा था। सोमवार की सुबह भी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना असमोली थाना पुलिस को मिली तो घेराबंदी की गई। इसी दौरान मुठभेड़ हुई है। तस्करों का अपराधिक ऐतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन