फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two brothers committed suicide in a civil dispute, the third one was saved while hanging himself.

Sambhal News: गृहकलह में दो भाइयों ने जान दी, तीसरे को फंदे पर लटकते समय बचा लिया

Sat, 30 Dec 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 30 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two brothers committed suicide in a civil dispute, the third one was saved while hanging himself.
धनारी (संभल)। धनारी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में परिवारिक कलह में दो सगे भाइयों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। तीसरे को फंदे पर लटकते समय परिजनों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनाें का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


यह घटना गांव औरंगाबाद निवासी विजय सिंह के घर की है। तीन बेटों के पिता विजय सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा बेटा मुनीश (25) चंडीगढ़ में मूंगफली का ठेला लगाता था। मझला ब्रजेश (22) व सबसे छोटा पान सिंह (20) गांव में ही रहकर खेती-मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


पिता विजय सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी बतासो ने चाय बनाई थी। चाय बेस्वाद लगने पर गुस्से में उन्होंने बतासो के ऊपर प्याला फेंक दिया। इससे छोटा बेटा पान सिंह उन पर भड़क गया। उन्होंने पान सिंह को भी डांटा तो वह नाराज होकर वह से बाहर निकल गया। दोपहर बाद तक न लौटने पर तलाश की। शाम करीब 4.30 बजे पान सिंह का शव जंगल में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की आत्महत्या की जानकारी से दुखी होकर ब्रजेश ने घर में ही खुद को कमरे में बंद कर लिया। भीतर रखी अनाज की बड़ी कुठिया के कुंडे में रस्सी बांधकर गले में फंदा कस लिया। घर की महिलाओं ने ऐसा देख शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसका संभल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़ में मौजूद विजय सिंह के सबसे बड़े बेेटे मुनीश को फोन पर भाइयों के बीमार होने की सूचना दी गई। वह ट्रेन से गांव के लिए चल दिया। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह धनारी स्टेशन पर उतरा। इस बीच किसी ग्रामीण ने एक भाई की आत्महत्या और दूसरे की खुदकुशी की कोशिश की जानकारी दे दी। इससे आहत मुनीश ने रेलवे स्टेशन के पास छोइया नदी के पुल के नीचे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। लोगों का कहना है कि जान देने से पहले मुनीश ने अपनी हथेली पर तीनों भाइयों के आपसी प्रेम के बारे में लिखा भी था लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंत्येष्टि कर दिए जाने से बात स्पष्ट नहीं हो सकी।


00

पारिवाहिक कलह के चलते तीन भाइयों ने आत्मघाती कदम उठाया था। दो की मौत हो गई तथा तीसरे का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- कुलदीप सिंह, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed