{"_id":"601ee8818ebc3e4a65009424","slug":"two-brother-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3786977176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को बुलाने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को बुलाने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। सड़क हादसे में बहन को उसके ससुराल से बुलाने जा रहे दो भाइयों की मौत हो गई। कस्बे में डिग्री कॉलेज के सामने बाइक में ताज डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चचेरे-तहेरे दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत मेें लेकर बस को कब्जे में लिया है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव बिजुआ नगला निवासी सोनू कुशवाह (20) अपने चचेरे भाई गंगा प्रसाद (19) के साथ बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकोरा में अपनी बहन के घर जा रहे थे। बबराला में बाबूराम भाय सिंह कॉलेज के सामने ताज डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सोनू कुशवाह को मृतक घोषित कर दिया।
गंगा प्रसाद को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में गंगा प्रसाद की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना की सूचना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बबराला चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
चालक हिरासत में, दूसरी बस से भेजे यात्री
ताज डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बबराला में हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर इंद्रा चौक पर पुलिस ने बस को रोक लिया और चालक को हिरासत में लिया है। बस को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया। बस में सवार यात्रियों को पीछे से आ रही रोडवेज बस में बैठाकर गंतव्य की ओर भेज दिया।
बड़े भाई की शादी के लिए आने वाला था रिश्ता
बड़े भाई के रिश्ते वाले आ रहे थे, उसके बहन लेने उसकी ससुराल जा रहे थे दोनों भाई
बबराला। परिजनों ने बताया कि सोनू कुशवाह के बड़े भाई किशनपाल के रिश्ते वाले आ रहे थे। मेहमानों के आने से पहले सोनू अपने चचेरे भाई गंगा प्रसाद के साथ बहन माया को लेने उसकी ससुराल रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकोरा जा रहे थे। बबराला हादसे में दोनों की मौत हो गई। घर में शादी करने के लिए रिश्ते की तैयारी चल रही थी।
एक साल में दूसरी बार मिटा रेखा के माथे का सिंदूर
बबराला। छह फरवरी 2019 को सड़क हादसे में रेखा के पति की मौत हो गई थी। परिजनों ने देवर गंगा प्रसाद से दूसरी शादी करा दी थी। हादसे में शनिवार को उसकी भी मौत हो गई।
मृतक गंगा प्रसाद के भाई मुकेश ने बताया कि वह तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई नेमपाल थे। नेमपाल की शादी करीब दो साल पहले रेखा से हुई थी। भाई नेमपाल की छह फरवरी 2019 को दिल्ली में एक हादसे में मौत हो गई थी। भाभी रेखा विधवा हो गई थी। रेखा की शादी परिजनों ने मझले भाई गंगाप्रसाद के साथ करा दी थी। शनिवार को एक साल के भीतर ही हादसे में गंगा प्रसाद की भी मौत हो गई। रेखा का रो रोकर बुरा हाल है।