फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bridegrooms injured in a collision between a pickup and a canter

पिकअप और कैंटर की भिड़ंत में दो बराती घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two bridegrooms injured in a collision between a pickup and a canter
चंदौसी। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रांतर्गत आसफपुर मार्ग पर बरात का सामान लेकर जा रही पिकअप और दूध से भरे कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक बराती का बायां हाथ कलाई से कट गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर थाना फैजगंज बेहटा में दी गई है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना सहसपुर के गांव नसरुल्ला गंज निवासी मोहसीन व मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव अंसारियान निवासी मोहम्मद रिजवान शनिवार को अपने रिश्ते के मामा की बरात में बदायूं जनपद के इस्लाम नगर गए थे। रविवार की सुबह शादी में मिले सामान को पिकअप में रखवाकर मोहसीन व मोहम्मद रिजवान इस्लामनगर से वापस लौट रहे थे। सुबह सात बजे फैजगंज बेहटा क्षेत्र के औरछी चौराहा से आसफपुर वाले मार्ग पर पिकअप और दूध से भरे कैंटर की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में बैठे दोनों बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे अन्य बरातियों ने दोनों घायल को उपचार के लिए पार्थ हास्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में मोहसीन का बायां हाथ कलाई से कट गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया जिसे थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने कब्जे में लिया है। जबकि घटना की तहरीर घायलों के परिजनों की ओर से अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना फैजगंज बेहटा में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed