फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two boys came in the grip of broken electric wire during rain, one died

बारिश के दौरान टूटे बिजली के तार की चपेट में आए दो बालक, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two boys came in the grip of broken electric wire during rain, one died
जुनावई (संभल)। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के दौरान टूटे बिजली की तार की मरम्मत न करना दो बालकों के लिए भारी पड़ गया। करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद में बदायूं जनपद के जरीफनगर से विद्युत आपूर्ति होती है। गांव के काला देव मंदिर वाले मार्ग पर कई दिन से बिजली का तार टूटा पड़ा था। बिजली विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं कराई थी। गुरुवार की शाम तीन बजे बच्चे खेलते-खेलते काला देवी मंदिर पर टूटे पड़े विद्युत तार के पास जा पहुंचे। तभी पप्पू सिंह का 12 वर्षीय पुत्र त्रिदेव कुमार व नवाब सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने पर एक बालक चिल्लाने लगा जबकि दूसरा बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालकों को लकड़ी के सहारे तार से अलग किया। जिसमें बालक त्रिदेव की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसे सचिन कुमार का बबराला के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। घटना से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

घटना को लेकर ग्राम प्रधान माला देवी के पति शिवराज सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार कई दिन से विद्युत तार टूटा पड़ा है। मगर इसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें नहीं दी थी और न ही इस संबंध में विद्युत विभाग को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed