फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bike riders were shot by car riders, injuring them with shrapnel.

Sambhal News: बाइक सवार दो युवकों पर कार सवारों ने की फायरिंग, छर्रे लगने से घायल

Wed, 13 May 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders were shot by car riders, injuring them with shrapnel.
जुनावई (संभल)। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों पर कार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में दोनों युवक छर्रे लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मैढ़ोली निवासी भुवनेश पुत्र सत्य प्रकाश और दबथरा हिंमचल निवासी रामपाल पुत्र भूदेव मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक ही बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से भुवनेश और रामपाल घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करा लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है। फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लगे हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed