{"_id":"67821d4e0ba7bc09560ed91c","slug":"two-accused-of-stone-pelting-in-sambhal-riot-arrested-sent-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118214-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल बवाल में पत्थरबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल बवाल में पत्थरबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
संभल।
24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पत्थरबाजी करने के आरोपी मोहल्ला कोटगर्वी निवासी दिलनवाज और असद को संभल कोतवाली पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन उपद्रवियों की पहचान फोटो से की थी। इसी क्रम में आरोपी गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए गए। जहां से जेल भेज दिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि उपद्रवियों को वीडियो और फोटो के आधार पर चिह्नित किया गया था।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में अन्य लोगों के साथ शामिल हुए थे। पुलिस पर पत्थरबाजी भी की थी। घटना के बाद इधर-उधर छिप रहे थे।
एसपी ने बताया कि 54 आरोपियाें को बवाल मामले में जेल भेज दिया गया है। टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। मालूम हो जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी व अन्य कई भीड़ में शामिल लोग घायल हुए थे। इसके अलावा नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में भी बवाल हुआ था।