{"_id":"60c50b718ebc3ed0a8126b80","slug":"two-accused-of-murder-sent-to-jail-sambhal-news-mbd392035644","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या को हादसे का रूप देने वाले दो आरोपी पुलिस ने जेल भेजे, रंजिशन की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या को हादसे का रूप देने वाले दो आरोपी पुलिस ने जेल भेजे, रंजिशन की गई थी हत्या
विज्ञापन
संभल। हत्या को हादसे का रूप देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या करना स्वीकार की है और बताया है कि यह घटना एक भैंस चोरी के इल्जाम के बाद रंजिशन की गई थी। हत्या को हादसा बनाने के लिए शव गंगा में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना 15 सितंबर 2020 की है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी किशनपाल (27) का शव गंगा में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे में जान चली जाना माना। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट आई थी। इसी तथ्य के आधार पर किशनपाल की पत्नी आशदेवी ने पति की मौत को हादसा नहीं हत्या बताकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुनी नहीं तो महिला न्याय के लिए मानवाधिकारी आयोग पहुंच गई। आयोग ने मामले में संज्ञान लिया तो पुलिस ने 17 फरवीर 2021 को हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में गांव निवासी छिद्दा और टेकचंद्र को आरोपी बनाया।
रिपोर्ट के बाद से ही आरोपी भागे हुए थे। शनिवार को रजपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किशनपाल ने उन दोनों पर भैंस चोरी का इल्जाम लगाया था और दंड भी लगाया गया था। तभी से किशनपाल से रंजिश मानने लगे थे। इसी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। और हादसा लगे इसलिए गंगा में फेंक दिया था।