फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two accused in farmer's murder absconded, victim's family in panic

Sambhal News: किसान की हत्या में दो आरोपी फरार, दहशत में पीड़ित परिवार

Sat, 10 May 2025 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two accused in farmer's murder absconded, victim's family in panic
चंदौसी।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में चकमार्ग को लेकर हुए खूनी संघर्ष में किसान साहब सिंह यादव (55) की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं फरार आरोपियों को लेकर पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गांव भीकनपुर में गांव के बाहर खेतों से होकर मनरेगा के अंतर्गत चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के बाहर ही साहब सिंह यादव पुत्र दरयाव सिंह और गांव के ही सुभाष का खेत बराबर से है। 30 अप्रैल की सुबह मनरेगा मजदूर चकमार्ग के लिए मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। साहब सिंह खुद खड़े होकर अपने खेत में चकमार्ग के लिए मिट्टी डलवा रहे थे। जिसका पड़ोसी खेत स्वामी सुभाष विरोध करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दूसरे पक्ष से लाइसेंसी राइफल और दोनाली बंदूक से फायर किए गए। पेट में गोली मार कर साहब सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई राजवीर सिंह की ओर से सुभाष व उसके पुत्र अमित, अजय समेत शिव सिंह तथा दुर्गपाल निवासी गण भीकनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि शिव सिंह और दुर्गपाल फरार चल रहे हैं। पीड़ित राजवीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में फरार नामजद आरोपियों को झूठी फंसाया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed