फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two accused arrested and sent to jail in case of grabbing fake insurance tax claim

Sambhal News: फर्जी बीमा कर क्लेम हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 10 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested and sent to jail in case of grabbing fake insurance tax claim
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली पुलिस ने फर्जी बीमा कर क्लेम हड़पने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों अंकित शर्मा और शीलू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बुलंदशहर के दो मुकदमों में वांछित चल रहे थे। इन दोनों मामलों में गिरोह के सदस्यों ने बीमा क्लेम के 25 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव भीमपुर निवासी सुनीता पत्नी सुभाष ने गुन्नौर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसके पति सुभाष की मृत्यु वर्ष 2024 में कैंसर की बीमारी के कारण हुई थी। इस बीच रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवशरा निवासी अंकित शर्मा और थाना केलादेवी के गांव रूदायन निवासी शीलू ने घर पर आकर उसके कागजात व अंगूठा निशानी लगवाकर आधार कार्ड आदि ले गए। फर्जी तरीके से पति का बीमा कराकर साढ़े 10 लाख रुपये हड़प लिए। पीडिता ने बताया कि उसे किसी बीमे के बारे में जानकारी नहीं है। उसके नाम से एक खाते में 10 लाख रुपये आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से आए थे। गांव की आशा कर्मी नीलम द्वारा उसे मात्र 20,000 रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बुलंदशहर के थाना पहासू के मोहल्ला चमारान अशोक नगर निवासी रुकसार पत्नी असलम ने भी एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसके पति असलम कैंसर से पीड़ित थे। उसी दौरान कुछ लोग आए और उसके पति का बीमा करने की बात कहकर उसका अंगूठा निशानी व हस्ताक्षर व आधार कार्ड आदि ले लिए थे। पति की मृत्यु के बाद जांच के नाम पर कुछ कागजात प्राप्त कर उन पर उसके हस्ताक्षर बनवाए थे। साथ ही बीमा के रुपये दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन

पीडिता के नाम पर अनूपशहर में यस बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर उसकी पासबुक भी अपने पास रख ली। जिसकी जानकारी पीड़िता को कोई नहीं थी। खाते में आई 15 लाख रुपये की धनराशि भी आरोपियों ने हड़प ली। इन दोनों मामलों में अंकित शर्मा और शीलू वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह 9.30 बजे ईसमपुर टांडा नरौरा रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
-बुलंदशहर की दो महिलाओं ने फर्जी तरीके बीमा करा कर क्लेम हड़पने के मामले में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए थे। गिरोह के सदस्यों ने 25 लाख रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। - अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article