फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Twenty-four Kosi Parikrama: The Parikrama route is being improved, tents are also being set up.

चौबीस कोसीय परिक्रमा: संवारा जा रहा परिक्रमा मार्ग, टैंट भी लगने लगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Twenty-four Kosi Parikrama: The Parikrama route is being improved, tents are also being set up.
संभल। संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा 25 अक्तूबर की सुबह में पांच बजे प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्किधाम से शुरू होगी। परिक्रमा समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। परिक्रमा पथ को संवारा जा रहा है। परिक्रमा मार्ग में अवरोधों को दूर कराया जा रहा है।परिक्रमा समिति के प्रभारी राजेश सिंघल ने बताया कि वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक में 24 अक्तूबर की रात्रि में ही बड़ी संख्या में भक्तगण आ जाएंगे। उन भक्तों के लिए भव्य टैंट लगवाया जा रहा है। ताकि वे इसमें शरण ले सकें। रात्रि में किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। बताया कि दूरदराज से परिक्रमा करने के लिए आने वाले भक्तगण रात्रि में ही आ जाते हैं। वंश गोपाल कल्किधाम मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि रात्रि में भक्तों के लिए जहां विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, भक्तिमय माहौल बना रहे, इसके लिए भजन मंडली को बुलवाया गया है। ताकि भजन कीर्तन होता रहा। संरक्षक कमलकांत तिवारी का कहना है कि चौबीस कोसीय परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न जगहों पर सेवा शिविर लगेंगे, जहां भक्तों को प्रसाद मिलेगा। इसके अलावा रास्ते में किसी भी तरह की समस्या के लिए पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मालूम हो कि चौबीस कोसीय परिक्रमा इस बार 25 अक्तूबर से शुरू होकर 26 अक्तूबर को वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक में पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed