{"_id":"6a135cb66c8af49e200b58c5","slug":"twenty-four-days-later-a-report-was-filed-in-the-case-of-a-deadly-attack-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129549-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौबीस दिन बाद जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौबीस दिन बाद जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और उसके भाई पर गांव के ही दबंगों द्वारा लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने 24 दिन बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के बघोई गांव निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 29 अप्रैल की शाम अपने घर से डेयरी पर दूध देने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही नीतेश, प्रशांत, राघवेंद्र और भूरे लोहे की रॉड व लाठी-डंडे लेकर संजीव नामक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। तभी रामनिवास ने संजीव को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी घेर लिया।
आरोप है कि प्रशांत ने धारदार हथियार से रामनिवास के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच रामनिवास का भाई रौदास भी डेयरी से दूध देकर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे भी घेरकर लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित रामनिवास की तहरीर के आधार पर नीतेश, प्रशांत, भूरे और राघवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद