{"_id":"696a9fa293bc61e36505e245","slug":"truck-owner-and-driver-sold-traders-rice-for-rs-17-lakh-in-haryana-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-131231-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रक मालिक व चालक ने हरियाणा में 17 लाख में बेच दिया व्यापारी का चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रक मालिक व चालक ने हरियाणा में 17 लाख में बेच दिया व्यापारी का चावल
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। ट्रक की टूटी किस्त जमा करने व बहन की शादी का खर्च उठाने के लिए हरियाणा में 17 लाख रुपये का चावल बेच दिया गया। पुलिस ने बहजोई के व्यापारी की तहरीर पर जिला मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव हर्रा निवासी आरोपी सगे भाई ट्रक चालक रिहान व मालिक कामिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पूरे मामले में खुलासा एएसपी अनुकृति शर्मा ने सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा किया।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी ने बताया कि बहजोई के मोहल्ला ऊपरकोट काली मंदिर रोड निवासी व्यापारी लोकेश ने एक दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया था कि 23 नवंबर को उसने सादातबाड़ी रोड स्थित अपनी फर्म श्याम ऑयल एंड राइस मिल की ओर से एक ट्रक संभल की एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी से बुक करके करीब 17 लाख रुपये के 533 क्विंटल के चावल के 888 बोरे लादकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के उस्मानपुर धांड रोड पर एक व्यापारी को भिजवाए थे, लेकिन 26 नवंबर तक जब ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो मोबाइल फोन पर ट्रक चालक व मालिक से संपर्क किया। संपर्क न होने के बाद व्यापारी की ओर से चालक व मालिक के खिलाफ कोतवाली बहजोई में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एएसपी ने बताया कि बहजोई पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से रास्ते में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन नंबरों को ट्रैक किया गया। इसके बाद पुलिस ने 15 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे आरोपी ट्रक चालक रिहान व मालिक कामिल को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, आरोपियों से चावल बेचकर हासिल किए गए 10.30 लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों का कहना था कि वह अपना ट्रक भाड़े पर चलाते हैं। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी के नगला गांव निवासी अपने साथी कादिर के साथ मिलकर भाड़े पर ट्रांसपोर्टर का माल भेजते हैं। इसके बाद, लदे माल को गंतव्य पर पहुंचाने की बजाय खुद व्यापारी बनकर बेच देते हैं। बहजोई से ट्रक में 888 बोरे चावल हरियाणा में कुरुक्षेत्र ले जाने की बजाय खुद व्यापारी बनकर यमुना नगर में बेच दिया।
आरोपियों का कहना था कि ट्रक की टूटी किस्तों को जमा करने व बहन की शादी का खर्च उठाने के लिए अधिक रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उन दोनों ने तीसरे साथी कादिर के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। बाद में चावल बेचकर हासिल किए गए रुपयों से ट्रक की किस्त फाइनेंस कंपनी को जमा कर दी थी।
-- --
ट्रक के कर दिए दो हिस्से
एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों का कहना था कि घटना के बाद ट्रक पकड़े जाने का डर था। कादिर की सलाह पर दो हिस्सों में बांटते हुए ट्रक और ट्राॅले अलग-अलग कर दिए गए। इसके बाद ट्रक को कादिर लेकर चला गया और ट्रॉला शामली के कस्बा बनत में एक होटल के निकट खड़ा करवा दिया था। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक व ट्रॉले को भी कब्जे में लिया गया।
-- --
कादिर की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस
एएसपी ने बताया कि आरोपी सगे भाई रिहान व कामिल के साथी कादिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बहजोई के प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार समेत दरोगा रवेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी दरोगा मोहित चौधरी आदि रहे।