फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck loaded with cement bags landed in ditch, traffic disrupted for hours

Sambhal News: सीमेंट की बोरियाें से लदा ट्रक खंदक में उतरा, घंटों बाधित रहा यातायात

Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with cement bags landed in ditch, traffic disrupted for hours
संभल। मुरादाबाद-संभल मार्ग पर सोमवार को फिरोजपुर पुल के पास नवनिर्मित पुलिया पर सीमेंट से भरा ट्रक का आगे का हिस्सा खंदक में उतर गया। जबकि ट्रक का आधा हिस्सा सड़क पर रह गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे।
विज्ञापन

दरअसल, संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के नजदीक दो पुलियों का निर्माण चल रहा है। जिसमें एक पुलिया को निर्माण हो चुका है। जबकि दूसरी पुलिया के निर्माण के लिए गहरा गड्डा खोदा गया है। रुट डायवर्ट होने के चलते निर्मित हो चुकी पुलिया से वाहनों को गुजारा जा रहा है। रविवार की देर रात करीब 12 बजे राजस्थान के बांगड़ से संभल होकर सीमेंट के कट्टे लेकर ट्रक गुजर रहा था। नवनिर्मित पुलिया के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक का अगला हिस्सा दूसरी पुलिया के निर्माण के लिए खोदे गए गड्डे में उतर गया। जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर रह गया। दोनों ओर का यातायात एक ही सड़क से गुजरने के कारण जाम लग गया। सोमवार की सुबह में पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। इसके बाद वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। बावजूद इसके दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। छोटे वाहन चालकों ने खेतों से होकर अपने वाहन निकाले। गर्मी में जाम लगने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए पोलिंग पार्टियों के वाहन भी फंसे
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट लग रहे जाम में कुछ देर के लिए पोलिंग पार्टियां लेकर गुजरे वाहन भी फंसे। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहनों को निकलवाया। जाम की सूचना अधिकारियों को मिली तो प्रशासन सक्रिय हुआ। जेसीबी और हाइड्रोलिक मशीन मौके पर पहुंची और ट्राले को निकलवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed