फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   truck driver and cleaner missing

चंदौसी से बिहार के लिए चला ट्रक चालक, क्लीनर सहित गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
truck driver and cleaner missing
चंदौसी। चंदौसी में सामान उतारने के बाद बिहार के लिए चला ट्रक बदायूं तक ही रास्ते में चालक व क्लीनर सहित गायब हो गया है। परिजन व ट्रक चालक ढूंढते हुए चंदौसी पहुंचे। चालक, क्लीनर व ट्रक का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार के जिला पूर्वी चम्पारन गांव गुरह नवा निवासी लवकुश कुशवाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिहार के रकसौल निवासी उसका मामा परमात्मा कुशवाह ट्रक चलाता है। न्यू विकास रोड लाइंस रकसौल ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में नेपाल से सोयाबीन रिफाइंड लेकर चंदौसी आया था। 27 मई को चंदौसी में बाईपास रोड स्थित डीएन एडविल्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर पहुंच गया और ट्रक को खाली करा दिया। बताया कि ट्रक में उन्हें बदायूं से तरबूज भरकर बिहार ले जाने थे। 29 मई की सुबह चालक परमात्मा कुशवाह, क्लीनर रकसौल निवासी इरशाद के साथ बदायूं के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

29 मई को ही चालक का मोबाइल बंद हो गया। ट्रक खाली करने के बाद यहां से जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में भी है। इसके बाद मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। बदायूं में भी पता किया, वहां भी वह तरबूज भरने के लिए व्यापारी के पास नहीं पहुंचे। मोबाइल पर एक बार बात हुई। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसे यह मोबाइल कूड़े में पड़ा मिला है। तहरीर में बताया कि चालक, क्लीनर गायब हैं और ट्रक भी नहीं मिल रहा। तहरीर में चालक क्लीनर व ट्रक का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed