{"_id":"66b16285ed9765fd820c3b84","slug":"troubled-by-power-cuts-three-farmers-plowed-their-paddy-crop-sambhal-news-c-204-1-chn1001-112296-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली कटौती से परेशान तीन किसानों ने जोत दी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली कटौती से परेशान तीन किसानों ने जोत दी धान की फसल
Tue, 06 Aug 2024 05:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। बिजली कटौती से परेशान होकर किसानों ने फसलों को जोतना शुरू कर दिया है। सोमवार को गांव खजुरा इनायतगंज में कई किसानों ने अपनी-अपनी धान की फसल जोत दी। इससे पहले भी संभल के जुनावई और बहजोई में कई किसान फसलें जोत चुके हैं।
बिजली विभाग की उदासीनता और जिम्मेदारों की अनदेखी किसानों पर भारी पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से किसानों के सामने फसलों को बचाने की चुनौती है। क्योंकि बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे फसलें सूखने लगी हैं। ऐसे में किसानों ने स्वयं की फसलों को जोतना शुरू कर दिया है। सोमवार को गांव खजुरा इनायत गंज निवासी पप्पू ने चार बीघा, प्रदीप ने तीन बीघा और जगपाल ने ढाई बीघा धान की फसल जोत दी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति न होने के कारण किसानों को फसलें खुद जोतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
फसल जोतने में भी आ रहा दो से ढाई हजार प्रति बीघा खर्च
किसानों ने बताया कि दिन में सिर्फ दो से ढाई घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में सिंचाई न होने से फसलें सूख रही है। जिससे काफी नुकसान है। बताया कि फसल जोतने में भी प्रति बीघा दो से ढाई हजार रुपये खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
दो दिन में सिर्फ दो से ढाई घंटे की सप्लाई मिल रही है। जिससे धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई बार जेई को अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जिसकी वजह से किसान फसल जोतने के लिए मजबूर हैं। -भूप सिंह, ग्राम प्रधान