फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   triple talaq matter in sambhal

पति ने विवाहिता को तीन तलाक के बाद मारपीट कर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
triple talaq matter in sambhal
ओबरी (संभल)। अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने मारपीट करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का विवाह वर्ष 2007 में पड़ोसी जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजनों ने कम दहेज लाने को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर 7 जनवरी की शाम 5 बजे एक बार तीन तलाक बोलकर मारपीट करते हुए चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने मायके में शरण ली है। अमरोहा के देहात थाने में तहरीर दी है पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने 15 दिन का समय मांगा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनेंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed