फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Triple riding, not even a helmet, 11th student lost his life

बिना हेलमेट ट्रिपिल राइडिंग में गई ग्यारवीं के छात्र की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Triple riding, not even a helmet, 11th student lost his life
संभल। बिना हेलमेट ट्रिपिल राइडिंग में ग्यारहवीं के छात्र की जान चली गई। उसके दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं थीं। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। उनका भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

असमोली गांव निवासी सोनू का 17 वर्षीय पुत्र तुषार असमोली में ही किसान इंटर कालेज में कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। खानपुरबंद गांव निवासी अयान और असमोली का निवासी अरमान उसके साथी हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों असमोली से स्कूल की ओर बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक तुषार चला रहा था। स्कूल से कुछ ही पहले एक गाड़ी आई, जिसे तुषार ने ओवरटेक किया, तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों साथी व दूसरी बाइक पर सवार दवोई कला गांव के निवासी पिंटू और चाहत दूर जा गिरे। चाहत भी असमोली के इंटर कालेज का छात्र है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां तुषार की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में तुषार की मौत हो गई। हादसे में घायल अरमान की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल पिंटू और चाहत का भी उपचार चल रहा है। तुषार की मौत की सूचना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed