फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tribute program for brave women on 17th

Sambhal News: वीरांगनाओं का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 17 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tribute program for brave women on 17th
सरायतरीन(संभल)। गांव पवांसा में जौहर मंदिर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के संबंध में मंगलवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने बैठक की। इसमें कार्यक्रम की तैयारी और जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। बताया गया कि 17 नवंबर को वीरांगनाओं के प्रति श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम होगा। बैठक में बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुंवर सुशांत सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। बताया गया कि 16 नवंबर की शाम वीरांगनाओं के लिए महिलाएं और बालिकाएं दीपदान के बाद शोभायात्रा निकालेंगी। अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को होने वाले जौहर मंदिर पर वीरांगनाओं के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी शुरू हुई है। क्षत्रिय समाज के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि 17 नवंबर की सुबह आठ बजे से जौहर मंदिर परिसर में शांति यज्ञ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 11 बजे से जौहर स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शस्त्र पूजन अतिथि स्वागत भूमि पूजन सांस्कृतिक कार्यक्रम वीर रस कविता और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ज्ञानवीर सिंह राघव, अवधेश प्रताप सिंह, वीरभान सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह, रजत विक्रांत सिंह, तरुश प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, देवांशु राघव, आनंद राघव, डॉ. वीरभान, डॉ. त्रिभुवन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed